जेएनयू हिंसा में हाथ में डंडा पकड़ी नकाबपोश युवती की हुई पहचान, जाने कौन है वो युवती और किस संगठन से है
नईदिल्ली । दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की विशेष जांच टीम ने जेएनयू हिंसा के दौरान पॉपुलर हुई नकाबपोश लड़की की पहचान कर ली है। दिल्ली पुलिस ने इस लड़की की पहचान कोमल शर्मा के रूप में की है। कोमल शर्मा दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा है। वो डीयू में सैकेंड इयर की स्टूडेंट है। अब पुलिस इस लड़की से पूछताछ करने के लिए उसकी तलाश कर रही है।
जेएनयू के छात्र और शिक्षक आरोप लगाते रहे हैं कि यह लड़की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्य है, मगर एसआईटी अधिकारियों ने उसके राजनीतिक संबंध पर कमेंट करने से इनकार कर दिया है।
इसके अलावा, जेएनयू हिंसा की जांच कर रहे दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सात और लोगों की पहचान की है। इन नए लोगों के साथ ही पुलिस अबतक 55 लोगों की पहचान कर चुकी है, जो जांच की जद मे हैं। इन्हें जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। जांच में जुटी टीम इससे पहले पक्ष रखने के लिए जेएनयू अध्यक्ष को बुला चुकी है, जिन्होंने पुलिस के सामने अपनी बात और शिकायत रखी थी।
पुलिस का कहना है कि जो तथ्य हमारे सामने आएंगे, उसे जांच में शामिल किया जाएगा। हालांकि, एसआईटी के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अभी जांच प्रारंभिक स्तर पर है, लिहाजा पूछताछ के दायरे में अभी और कई लोग आ सकते हैं।







.jpeg)












