BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गर्मी में इस तेल से करें शिशु की मालिश, स्किन और बालों को होंगे बेहतरीन फायदे

गर्मी में इस तेल से करें शिशु की मालिश, स्किन और बालों को होंगे बेहतरीन फायदे
Share

शिशु की त्वचा कोमल रहे, और उन्हें कोई नुकसान ना हो इसके लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं। ऐसे में बच्चों के लिए सबसे लाभदायक होती है तेल मालिश। जी दरअसल इसकी जरूरत बच्चो को अधिक होती है। वहीं तेल मालिश करने से नवजात को त्वचा संबंधी समस्याएं नहीं होती। आज के समय में बाजार में कई तेल उपलब्ध हैं, लेकिन बच्चों की मालिश के लिए ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल का अपना महत्व है।जी दरअसल जैतून तेल से मालिश करने के फायदे बहुत हैं। अब आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।

जैतून तेल से बच्चों की मालिश करने के फायदे
त्वचा को मॉइस्चराइज करे- शिशु की त्वचा बहुत कोमल होती है और ऑलिव ऑयल मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर होते हैं। इसी के चलते इस तेल से मालिश करने के बाद बच्चे की त्वचा कोमल और सौम्य रहती है।

स्किन को पोषण देता है- जैतून यानी ऑलिव ऑयल में स्क्वैलिन होता है, और यह एक हाइड्रेटिंग एजेंट है, जो आपके बच्चे की त्वचा को नरम रखने में मदद करता है और पोषण देने का काम करता है।


डायपर रैशेज से छुटकारा - अगर आपका बच्चा डायपर पहनता है तो आप ऑलिव ऑयल को डायपर रैशेज के घरेलू उपचार के रूप में ले सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले ऑलिव ऑयल को हल्का गुनगुना करके बच्चे के रैशेज वाले हिस्से पर लगा सकते हैं। इससे बच्चे के शरीर पर दाने नहीं आएंगे।


अच्छी नींद - हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बच्चों के लिए अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी है। जी हाँ क्योंकि इससे उनका शारीरिक और मानिसक विकास अच्छे से होता है। वहीं बच्चों को अच्छी नींद आए, इसके लिए आप जैतून तेल से मालिश करें। 
बालों के लिए फायदेमंद- ऑलिव ऑयल में विटामिन ई पाया जाता है, जिसकी मदद से बच्चों के बालों की ग्रोथ अच्छी रहती है।

सावधानियां-
बच्चे को किसी तरह की एलर्जी है तो जैतून के तेल का इस्तेमाल न करें।
इस तेल के उपयोग से शरीर पर रैशेज आने लगें तो इस्तेमाल बंद कर दें।
आप किसी तरह के मिलावटी जैतून तेल का इस्तेमाल न करें।

 


Share

Leave a Reply