BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कार और ट्रक के बिच जबरदस्त भिड़ंत: हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत

 कार और ट्रक के बिच जबरदस्त भिड़ंत: हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत
Share

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में बड़ा हादसा हो गया है। कार-ट्रक की भिड़ंत में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई है।  जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के मसूरी में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह कार और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हुई, जिसमें बच्चे व दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा हरिद्वार से गाजियाबाद आ रहे रास्ते की ओर हुआ है। कार में दो परिवार मौजूद थे जिनमें से चार की जान चली गई। बताया जा रहा है कि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सभी मृतक मकनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

परिवार हरिद्वार से बच्चों का मुंडन करवा कर वापस लौट रहा था तभी रात करीब 1:00 बजे मसूरी थाना क्षेत्र में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर रॉन्ग साइड जा रहे ट्रक की ऑल्टो कार से भिड़ंत हो गई। कार में ही एक परिवार के 7 लोग सवार थे, जो कि गाजियाबाद के ही मकनपुर गांव के रहने वाले हैं।

इस सड़क हादसे में आशीष, सोनू, शिल्पी समेत दो बच्चे परी और देवसेना की मृत्यु हो गई। इसके अलावा दो लोग और भी हैं, जिनका गाजियाबाद के ही सर्वोदय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे के बाद मौके से ट्रक लेकर भागे ट्रक ड्राइवर को भोजपुर थाना क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक
हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री यही ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

इधर हादसे में मौत के बाद सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं परिवार में इस हादसे की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच गए हैं।
 

Share

Leave a Reply