BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: आतंकी हाफिज सईद के घर के पास जोरदार धमाका, 2 की मौत 15 से ज्यादा घायल

बड़ी खबर: आतंकी हाफिज सईद के घर के पास जोरदार धमाका, 2 की मौत 15 से ज्यादा घायल
Share

लाहौर। पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद के इलाके में एक जोरदार धमाका हुआ जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक धमाका जौहर टाउन इलाके में हुआ, जहां जमात-उत-​दावा चीफ और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद रहता है। जानकारी के मुताबिक धमाके में दो लोगों की मौत हुई है जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।


मरने वालों में बच्चे और महिलाएं
जानकारी के मुताबिक धमाके के बाद राहत और बचाव का काम जारी है और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। धमाके की वजह टारगेट ब्लास्ट या फिर सिलेंडर धमाके को माना जा रहा है, हालांकि अभी इस धमाके की वजह पुष्ट नहीं हो पाई है।


खबर के मुताबिक लाहौर के डिप्टी कमिश्वर ने बताया कि धमाके में महिलाएं और बच्चे भी घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि धमाके की वजह साफ नहीं लेकिन फिलहाल हमारा फोकस राहत और बचाव के काम पर हैं। अभी पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।


धमाका दोपहर के करीब 11 बजे हुआ और ब्लास्ट के साथ ही अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास के घरों में लगी खिड़कियों के शीशे टूट गए। लाहौर के इसी जौहर टाउन में आतंकी हाफिज सईद का घर है लेकिन फिलहाल मुंबई हमले का मास्टरमाइंड कोट लखपत जेल में बंद है।


लाहौर के सीसीपीओ गुलाम महमूद ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिन्ना हॉस्पिटल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि धमाके की जगह से आम लोगों को दूर रखा जाए और जल्द से जल्द लोगों को वहां से निकाला जाए।


Share

Leave a Reply