BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी भीषण आग, 10 कोरोना मरीज हुए जल के खाक, मचा हड़कंप

BIG BREAKING : जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी भीषण आग, 10 कोरोना मरीज हुए जल के खाक, मचा हड़कंप
Share

महाराष्ट्र | महाराष्ट्र स्थित अहमदनगर जिले में स्थित एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से 10 कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई. जिला कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने कहा कि अहमदनगर जिला अस्पताल में आग लगने की घटना में कुल 10 लोगों की मौत हो गई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय आईसीयू वार्ड में कुल 20 मरीजों का इलाज चल रहा था. आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं. साथ ही अस्पताल में नर्सों, वार्ड बॉयज और डॉक्टरों की मदद से मरीजों को शिफ्ट किया जाने लगा.

समाचार लिखे जाने तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है. आईसीयू वार्ड में लगी आग ने चंद पलों में ही पूरे वार्ड को अपनी चपेट में ले लिया. फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रही थी. राहत और बचाव कार्य भी जोरों पर है. अहमदनगर नगर निगम के आपदा प्रबंधन विभाग की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है. अहमदनगर विधायक संग्राम जगताप मौके पर पहुंचे. संग्राम जगताप ने यह भी कहा कि आग के कारणों की जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अस्पताल का फायर ऑडिट किया गया था या नहीं इसकी भी जांच हो.

इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं. ऐसे ही एक वीडियो में अस्पताल की निचली मंजिलों से धुंआ निकलता दिखाई दे रहा है. वहीं एक अन्य वीडियो में दिख रहा है आग बुझने के बाद कुछ लोग धीरे-धीरे वार्ड के घुस रहे हैं. वहां वार्ड की दीवारें और छत धुएं से काली हो चुकी हैं. इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें डॉक्टर्स आग और धुएं के कारण बेहोश हुए लोगों को दोबारा उठाने की कोशिश कर रहे हैं.

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि कोरोनो वायरस रोगियों के इलाज के मकसद से यह आईसीयू हाल ही में बनाया गया था और आग लगने की यह घटना ‘बहुत गंभीर मामला’ है. वहीं वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा कि इस घटना की आधिकारिक जांच कराई जाएगी.

गृहमंत्री अमित शाह ने इस घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ‘महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लगने से हुई हृदयविदारक दुर्घटना से अत्यंत व्यथित हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं व ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.’

 


Share

Leave a Reply