कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 11 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत
हैदराबाद : हैदराबाद के भोईगुड़ा में कबाड़ गोदाम में आग लगने से 11 मजदूरों की मौत हो गई। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर सी.वी.आनंद ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस कमिश्नर सी.वी.आनंद ने बताया, आग लगने की घटना एक कबाड़ गोदाम में हुई, 12 प्रवासी मजदूर यहां रह रहे थे।
सुबह क़रीब 3:30 बजे आग लगनी शुरू हुई, ज़्यादातर शव सोती हुई अवस्था में मिले हैं। सिर्फ एक व्यक्ति को आग लगने का पता चल सका और वो बाहर निकल पाया। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सभी मृतकों की उम्र 22 से 35 साल के बीच है।







.jpeg)












