नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BIG BREAKING : राजधानी के निजी अस्पताल में लगी भीषण आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी

BIG BREAKING : राजधानी के निजी अस्पताल में लगी भीषण आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी
Share

 भोपाल | ताजुल मस्जिद के सामने निजी अस्पताल में शनिवार देर शाम आग लग गई। आग से अफरा-तफरी मच गई। आग भीषण होती इससे पहले भर्ती मरीजों को अस्पताल की दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया। इतना ही नहीं कई मरीज खुद ही बेड छोड़कर सुरक्षित जगह पहुंच गए। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। मौके पर पहुंची दमकलों ने आग पर तुरंत ही काबू पाया। आग अस्पताल के बेसमेंट में रखे जनरेटर की बैट्री फटने से लगी थी।

शाहजहांनाबाद थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि ताजुल मस्जिद के सामने एबीएम अस्पताल है। शनिवार शाम करीब 06:45 बजे अस्पताल के बेसमेंट से अचानक विस्फोट हुआ। देखते ही देखते धुंआ उठने लगा। धुंआ अस्पताल के अंदर भरने लगा। यह देख मरीजों में अफरा-तफरी मच गई।
मरीज बेड छोड़कर सुरक्षित जगह भागने लगे। घटना की सूचना तुरंत ही फायर अमले को दी गई। थोड़ी देर बाद पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया। दमकलकर्मियों फईम खान ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 

Share

Leave a Reply