BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मॉल में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक का नुकसान, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

मॉल में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक का नुकसान, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू
Share

औरंगाबाद, ओबरा थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास स्थित एक मॉल में शनिवार की रात भीषण आग लग गई. मॉल के मालिक के अनुसार अगलगी की इस घटना में करीब 50 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. दाऊदनगर, औरंगाबाद और जम्होर से कुल छह दमकल की गाड़ियां भेजी गईं. चार घंटे की की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था.
बताया जाता है कि शनिवार की रात करीब सवा आठ बजे पूरा बाजार बंद हो चुका था. सभी व्यवसायी अपने-अपने घर जा चुके थे. तभी आसपास के लोगों ने इस कपड़े के मॉल से धुआं निकलते देखा. लोगों ने इसकी सूचना दुकान के मालिक रोहित उर्फ गोलू कुमार गुप्ता और थाने को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी एक दमकल की गाड़ी लेकर पहुंचे. हालांकि एक गाड़ी से कुछ नहीं हो सका तो डीएम को सूचना दी गई. फिर और जगहों से दमकल की गाड़ी पहुंची.

कुछ दिनों पहले भी एक दर्जन दुकानों में लगी थी आग

वहीं, इस मामले में स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि अगर अगलगी की घटना अंदर बाजार में होती तो दृश्य और भयावह हो जाता. क्योंकि बाजार के अंदर का मार्ग काफी संकीर्ण है और दमकल की गाड़ियां अंदर नहीं पहुंच पातीं. गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले जिला मुख्यालय के पुरानी जीटी रोड स्थित फौजदारी मार्केट में अगलगी की घटना हुई थी. इस घटना में एक दर्जन दुकानों को नुकसान हुआ था. क्योंकि दमकल की गाड़ी अंदर तक नहीं पहुंच सकी थी.
इधर इस अगलगी की घटना को लेकर थानाध्यक्ष पीके सैनी ने बताया कि यह आग शॉट-सर्किट के कारण लगी है. मुख्य मार्ग पर रहने के कारण आग पर काबू पाने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई. उन्होंने कहा कि आग लगने के बाद उसे बुझाने में स्थानीय दुकानदारों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य लोगों का भी योगदान सराहनीय है.

 


Share

Leave a Reply