पेपर मिल में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर ख़ाक...
नई दिल्ली। दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र में एक कंपनी में शुक्रवार की आधी रात के बाद अचानक आग लग गई। आग सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस और दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। अब तक आग पर काबू नहीं पा जा सका है।
मौके पर फिलहाल एक दर्जन दमकल विभाग की गाडियों मौजूद है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। कंपनी में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होने का अंदेशा जाहिर की जा रहा है।
गौतमबुद्ध नगर के सीएफओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र के साइट-5 में स्थित आई 76 आर्यस पेपर मिल कंपनी में शनिवार की सुबह करीब 2:45 बजे की सूचना मिली पर आग लग गई। यह आग शनिवार की सुबह लगी। देखते ही देखते आग करीब 15 मिनट में पूरी कंपनी में फैल गई, जिससे कंपनी में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया है।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर एक दर्जन से ज्यादा गाडिय़ां मौजूद है। यह कंपनी पेपर मिल की है। कंपनी में बड़े-बड़े पेपर के रोल है। जिससे आग जल्दी फैल गई। कंपनी के टिन शेड गिर जाने की वजह से आग बुझाने में दिक्कत हो रही है,
हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण पता नही चल पाया। अंदेशा जरूर जाहिर किया जा रहा है कि आग बिजली के शार्ट सर्किट के चलते लगी है। आग बुझने के बाद ही आग के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं कंपनी मालिक व अन्य कर्मचारियों में मायूसी है। कर्मचारियों को इस आग से उनकी रोजी रोटी छीनने का अंदेशा सता रहा है।







.jpeg)












