CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

डीडी नगर में विशाल नि:शुल्क नेत्र एवं स्त्री रोग परीक्षण शिविर का आयोजन 17 जनवरी दिन रविवार को

डीडी नगर में विशाल नि:शुल्क नेत्र एवं स्त्री रोग परीक्षण शिविर का आयोजन 17 जनवरी दिन रविवार को
Share

रायपुर, अल्पकालीन समय में ही अपनी विशिष्ट पहचान बनाकर समाज सेवा के क्षेत्र में सतत् उत्कृष्ट कार्य करने वाली अग्रशील सामाजिक संस्था समग्र ब्राह्मण परिषद् एक बार पुनः समाज सेवा की दिशा में अपना योगदान देने जा रही है। संस्था के ज़िला रायपुर इकाई के तत्वावधान में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा ।
जिसमें सर्वसमाज के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उक्त आयोजन में नेत्र परीक्षण, स्त्री रोग, शुगर व ब्लड प्रेशर की जाँच किए जाने के साथ ही पेशेंट को उचित परामर्श भी दिया जाएगा जिससे लोगों में इन बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी । सामान्य दिखने वाली इन बीमारियों की गंभीरता के बारे में जानकारी होना आवश्यक है वर्ना भविष्य में इनके परिणाम घातक सिद्ध होते हैं. इसी परिप्रेक्ष्य में संस्था द्वारा आयोजित इस शिविर में सभी वर्गों के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना आपेक्षित है। समग्र ब्राह्मण परिषद् के माध्यम से इस मानवीय सेवा में फाफाडीह एवँ न्यू राजेन्द्र नगर स्थित साईं बाबा नेत्र चिकित्सालय तथा महिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का सहयोग लिया जा रहा है ।
संगठन के अजय पाठक ने बताया कि इस निः शुल्क शिविर का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेक्टर 2 डी डी नगर रायपुर में 17 जनवरी 2021 दिन रविवार को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया जा रहा है।


 


Share

Leave a Reply