Mauni Roy Wedding : मलयाली परंपरा से मौनी रॉय बंधी शादी के बंधन में, यहाँ देखे विडियो
मौनी रॉय और सूरज नांबियार 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने गोवा में मलयाली परंपरा के जरिए शादी रचाई। पारंपरिक पोशाक में सजी दुल्हन मौनी रॉय की पहली फोटो ऑनलाइन सामने आई है। इन फोटोज में वह गोल्ड ज्वैलरी के साथ सफेद और लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं।
तस्वीरों में अभिनेत्री लुभावनी लग रही हैं। मौनी और सूरज ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधे। मौनी और सूरज ने पहले कभी आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे को डेट करने की पुष्टि नहीं की थी।
बताया जा रहा है कि मौनी और सूरज की शादी की दो रस्में होंगी - पहला, मलयाली परंपराओं के अनुसार, उसके बाद एक बंगाली परंपराओं से शादी होगी। जहां बंगाली शादी शाम को होगी, वहीं मलयाली शादी 27 जनवरी को सुबह संपन्न की गई।







.jpeg)












