BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भगवान ऐसा बेरहम बाप किसी को न दे, 10 साल के मासूम को भी नहीं छोड़ा, आंखों में...

भगवान ऐसा बेरहम बाप किसी को न दे, 10 साल के मासूम को भी नहीं छोड़ा, आंखों में...
Share

  मध्यप्रदेश :-  भिंड शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने मामूली सी बात पर गुस्से में आकर अपने 10 साल के बेटे के साथ बहुत ही बेरहमी भरा व्यवहार किया। आरोपी पिता ने न केवल अपने बेटे को बुरी तरह पीटा बल्कि उसकी आँखों में अपनी उंगलियाँ डालकर उन्हें फोड़ने की भी कोशिश की।

बेटे को पीटने के बाद आँखों में डाली दोनों उंगलियाँ 

यह घटना शहर के चतुर्वेदी नगर इलाके में हुई। दीपक श्रीवास नाम के एक व्यक्ति ने अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ यह क्रूरता की। बच्चे की मां ने बताया कि उनका बेटा कक्षा 5 में पढ़ता है। उस सुबह पति दीपक किसी बात पर अचानक गुस्सा हो गया और उसने बेटे को पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसने बच्चे की आँखों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और अपनी दोनों उंगलियाँ उसकी आँखों में डाल दीं। गुस्से में उसने बच्चे के चेहरे पर भी कई मुक्के मारे जिससे वह बेहोश हो गया।

बेहतर इलाज के लिए भेजा ग्वालियर 

जब बच्चे की माँ ने उसे बेहोश देखा तो वह तुरंत उसे भिंड के अस्पताल ले गई। वहाँ डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर भेज दिया। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे की आँखों में गहरी चोटें आई हैं जिसके कारण उसे ठीक से दिखाई नहीं दे रहा है। ग्वालियर में बच्चे का इलाज चल रहा है।

वहीं इस घटना के बाद बच्चे की माँ ने अपने पति दीपक श्रीवास के खिलाफ पुलिस में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि बच्चे का पिता दीपक श्रीवास मानसिक रूप से बीमार है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग इस क्रूरता की कड़ी निंदा कर रहे हैं। 


Share

Leave a Reply