BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जन्मदिन पर मायावती ने किया बड़ा ऐलान, BSP अकेले लड़ेगी 2024 का लोकसभा चुनाव

जन्मदिन पर मायावती ने किया बड़ा ऐलान, BSP अकेले लड़ेगी 2024 का लोकसभा चुनाव
Share

 लखनऊ : अपने जन्मदिन पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा ऐलान किया है.उन्होंने कहा है कि आने वाला लोकसभा चुनाव उनकी पार्टी बसपा अकेले लड़ेगी।मायावती ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एसपी प्रमुख ने गिरगिट की तरह रंग बदला है।

बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती का आज 68वां जन्मदिन है। मायावती ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव BSP अपने दम पर अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बसपा किसी को फ्री में समर्थन नहीं देगी। मायावती ने चुनाव बाद गठबंधन को लेकर विचार करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़ाना बहुत जरूरी है। संन्यास को लेकर मायावती ने कहा कि मैं अभी ऐसा कुछ नहीं लेने जा रही हूं।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मायावती ने कहा, “मुझे अयोध्या में राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। लेकिन किसी अन्य काम में व्यस्त होने के कारण मैंने कोई निर्णय नहीं लिया है। हम 22 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम का स्वागत करते हैं। हम साथ ही बाबरी मस्जिद को लेकर भविष्य में होने वाले किसी भी कार्यक्रम का स्वागत करते हैं। हम सभी धर्मों की समानता की विचारधारा में विश्वास करते हैं।”

मायावती ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “फ्री राशन का झांसा देकर देश को गुलाम बनाने की कोशिश की जा रही है। आने वाला चुनाव निष्पक्ष होने चाहिए। EVM को लेकर लोगों की धारणा बनी हुई है।”

सीएम योगी ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मायावती को फोन कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इसके अलावा सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! ईश्वर से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना है।”


Share

Leave a Reply