BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

महापौर की अक्षमता एवं विफलता की भेंट चढ़ गया राजधानी का विकास- राजीव कुमार अग्रवाल

महापौर की अक्षमता एवं विफलता की भेंट  चढ़ गया राजधानी का विकास- राजीव कुमार अग्रवाल
Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला अध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने आरोप लगाया हैं कि कांग्रेसियों को जनता की सेवा से कोई सरोकार नहीं है, वह  सिर्फ सत्ता की लोभी है। इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण यह है कि पिछले 5 वर्षों में रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे ने शहर की जनता की भलाई के  लिए एक भी कार्य नहीं किए । जिसका प्रतिफल जनता ने उन्हें लोकसभा चुनाव में लगभग साढे तीन लाख मतों से पराजित करके दिया । प्रमोद दुबे कांग्रेसी महापौर की अलोकप्रियता का यह आलम था कि , जिस वार्ड में वे रहते हैं ,वहां से वे पराजित हुए , यहां तक कि वे जिस बूथ के निवासी है वहां से भी उन्हें पराजय मिली।  यह परिणाम बताता है कि महापौर से शहर की जनता जबरदस्त तरीके से नाखुश है । परंतु इन बातों को नजरअंदाज कर व जनादेश को अस्वीकार कर महापौर जी सत्ता की लालसा में सुरक्षित वार्ड समझकर पुन: पार्षद प्रत्याशी बन गए हैं। 

राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि वास्तव में प्रमोद दुबे को नैतिकता के आधार पर पार्षद चुनाव नहीं लडऩा चाहिए था  क्योकि जो व्यक्ति सांसद चुनाव लड़ चुका है, अगर वही व्यक्ति पार्षद चुनाव भी लड़ेगा तो पार्टी के कार्यकर्ता कहां जाएंगे । प्रमोद दुबे जी ने ऐसा करके अपने ही एक कार्यकर्ता का अधिकार छीन लिया है।
   पिछले 10 वर्षों के रायपुर निगम की सत्ता में काबिज कांग्रेसियों की आसफलता का ही परिणाम है कि आज पूरा शहर नशे की गोलियों के चपेट में आ गया है । ड्रग लाइसेंस वितरित करना, नगर निगम का अधिकार है साथी उस नियम का पालन हो रहा है यह जांच भी कभी महापौर जीने नहीं कराई
सफाई के नाम पर पहले महापौर ने किवाड़ और अब के महापौर ने रामकी नाम का झुनझुना शहर की जनता को पकड़ाया । गंदी नालियों के बीच ध्वस्त हो चुके शहर के ड्रेनेड सिस्टम और जलभराव से शहर की जनता को मुसीबत में डालने की पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस की नगर सत्ता और उसके महापौर की बनती है। श्री अग्रवाल ने कांग्रेसी महापौर से पूछा है कि लोकसभा चुनाव में हार और अपने ही बूथ में  पराजय का मुंह देखने वाले महापौर आज किस मुंह से पार्षद चुनाव लड़ रहे हैं उन्होंने कहा कि शहर की जनता कांग्रेस के एक-एक पार्षद प्रत्याशी को बीते 10 वर्ष का भुगतान भुगताने तैयार बैठी है ।इस चुनाव में सभी 70 वार्डों में जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी।

Share

Leave a Reply