BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

MBA पास ने अश्लील चैटिंग के जरिए महिलाओं को फंसाया, फिर ऐसे लगाया करोड़ों रुपये का चूना?

MBA पास ने अश्लील चैटिंग के जरिए महिलाओं को फंसाया, फिर ऐसे लगाया करोड़ों रुपये का चूना?
Share

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने MBA पास आंनदपाल नामक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि यह शख्स डेटिंग एप्लीकेशन पर मॉडल की फोटो लगाकर अपनी प्रोफाइल बनाता था और महिलाओं-युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनसे रुपए ऐंठता था. इस शख्स ने पिछले दिनों गाजियाबाद के सीए से इसी तरह 24 लाख रुपए ठगे थे, जिसके बाद पुलिस ने केस में जांच-पड़ताल शुरू की और आरोपी को काबू किया.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी वैभव अरोड़ा युवतियों-महिलाओं से दोस्ती करता. फिर अश्लील चैटिंग के दौरान आरोपी शादी का झांसा देकर फांसता था. फिर कभी बीमारी तो कभी एक्सीडेंट का बहाना बताकर उनसे रुपयों की डिमांड शुरू कर देता. दोस्ती के दौरान वह इन महिलाओं से उनके कुछ फोटो भी हासिल कर लेता था. इसके बाद वह इन फोटो को छेड़छाड़ करके वायरल करने की धमकी देकर और रुपए वसूलता था. आरोपी ने गाजियाबाद के सीए से 24 लाख रुपए हड़पे. इसके अलावा पंजाब की युवती से तीन लाख रुपए ठगे. बताया जा रहा है कि आरोपी के बैंक अकाउंट में एक साल में ही करीब 66 लाख रुपए आए हैं. अब तक एक करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी इस तरह कर चुका है.
दरअसल, राजनगर एक्सटेंशन के चाटर्ड अकाउंटेंट ने पिछले दिनों इस संबंध में गाजियाबाद पुलिस को एक शिकायत दी थी. साइबर क्राइम सेल के प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी आनंदपाल गाजियाबाद में विजयनगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर का रहने वाला है. वह कोलकाता में एक फर्म भी चलाता था, लेकिन लॉकडाउन में नुकसान होने के बाद वह डेटिंग एप पर ठगी करने के धंधे से जुड़ गया. उसने फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिंडर, ओकेक्यूपिड, बंबल जैसी तमाम डेटिंग एप्स पर वैभव अरोड़ा नाम की प्रोफाइल बनाई. फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ में जुटी है.
 


Share

Leave a Reply