नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

पाक की जीत का जश्न मनाने वालों पर ऐक्शन के बचाव में महबूबा ने पीएम मोदी को लिखा लेटर

पाक की जीत का जश्न मनाने वालों पर ऐक्शन के बचाव में महबूबा ने पीएम मोदी को लिखा लेटर
Share

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वालों पर हुई कार्रवाई को लेकर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा है। आगरा के कॉलेज में 3 कश्मीरी स्टूडेंट्स की गिरफ्तारी को लेकर महबूबा ने कहा, ''मैंने आपसे हस्तक्षेप की अपील इसलिए की है ताकि इन युवाओं का भविष्य खराब ना हो।''

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच यहां लोगों के लिए मनोरंजन का साधन था और लोगों ने विजेता टीम के लिए खुशी मनाई। उन्होंने कहा कि इसके लिए युवा स्टूडेंट्स पर आतंकरोधी कानून के तहत कार्रवाई की गई है। महबूबा ने कहा कि कश्मीर में यह हैरान करने वाला नहीं है, लेकिन आगरा में भी ऐसा ही किया गया है, जबकि कॉलेज ने कह दिया था कि वे किसी राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल नहीं थे।

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि देशभक्ति और वफादारी की भावना को करुणा के साथ बढ़ाया जा सकता है। लाठी या बंदूक की बैरल से इसके लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से केवल अविश्वास बढ़ेगा और युवाओं का देश के अन्य हिस्सों से अलगाव होगा।


Share

Leave a Reply