BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Melbourne Weather Report: T20 WC फाइनल में अगर बारिश बनी विलेन, तो कौन होगा विनर…

Melbourne Weather Report: T20 WC फाइनल में अगर बारिश बनी विलेन, तो कौन होगा विनर…
Share

 इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच रविवार 13 नवंबर को टी20 विश्व कप 2022 का फाइनल खेला जाएगा। हालांकि, क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया मौसम विभाग के अनुसार मेलबर्न में फाइनल के दिन बारिश होने की संभावना है, जो खेल का मजा किरकिरा कर सकती है।

ऑस्ट्रेलिया मौसम विभाग के अनुसार मेलबर्न में दो दिन तक बारिश की संभावना है। रविवार को बारिश होने के 95 प्रतिशत संभावना है। एक अनुमान के तहत 25 मिमी तक बारिश हो सकती है। वहीं सोमवार को भी 95 प्रतिशत बारिश होने की आशंका है। इस दिन 5 से 10 मिमी तक बारिश होने की संभावना है।

रिर्जव डे पर भी बारिश की आशंका

अगर दोनों दिन बारिश होती है तो इंग्लैंड और पाकिस्तान दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा, लेकिन ICC चाहेगा कि फाइनल मैच हो। इसके लिए आइसीसी ने नियम भी बनाए हैं। रविवार को खेल शुरू होने से पहले अगर बारिश होती है तो रिर्जव डे पर मैच कराया जाएगा। रिर्जव डे के दिन दोनों टीमों को कम से 10-10 ओवर का खेल खेलाया जायेगा। अगर बारिश के चलते यह भी संभव नहीं हो सका तो दोनों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जायेगा।

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने भारत को हराया

गौरतलब हो कि पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। वहीं, पाकिस्तान ने तीन विकेट खोकर 19.1 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड टीम ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी और फाइनल में अपनी जगह बनाई


Share

Leave a Reply