नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मानसिक तौर पर बीमार पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज

 मानसिक तौर पर बीमार पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज
Share

बदायूं। जिले के गांगोली गांव में मानसिक बीमारी से पीडि़त एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पति ने यह कदम तब उठाया जब पत्नी सो रही थी।
 

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को पति सुखदेव जल्दी जाग गया और उसने दरांती से सोती हुई पत्नी ऊषा देवी पर कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी। महिला की चीखें सुनकर बाकी परिजन कमरे में पहुंचे और उसे बचाया लेकिन इलाज मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
 

पुलिस ने आगे बताया कि सुखदेव का कई सालों से इलाज चल रहा था लेकिन वो अक्सर हिसक हो जाता था। परिजनों ने कहा है कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं सोचा था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा। सुखदेव की 22 साल पहले ऊषा देवी से शादी हुई थी और उनके 3 बच्चे हैं।
 

फैजगंज बेहता पुलिस स्टेशन के एसएचओ अजय चाहर ने कहा, हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी बार-बार अपना बयान बदल रहा है। हम उसकी मानसिक बीमारी को लेकर जानकारी जुटा रहे हैं। उसकी गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट निर्णय लेगा।

Share

Leave a Reply