मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी : इन राज्यों में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, हो सकती है भारी बारिश
नई दिल्ली, भारत के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश के चलते इन दिनों बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। मौसम विभाग की मानें तो अभी कुछ दिन और इससे राहत नहीं मिलने वाली है। दरअसल मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में और 25-27 नंवबर के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर बना हुआ है और इसके प्रभाव में अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
आईएमडी ने कहा कि इस दबाव क्षेत्र के पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर श्रीलंका और दक्षिण तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने की संभावना है। विभाग ने बताया कि इसके प्रभाव से अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिणी कर्नाटक के भीतरी भागों, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
वहीं अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में और 25-27 नंवबर के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भारी बारिश की संभावना है। 26 और 27 नवंबर को तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों और मन्नार की खाड़ी के साथ-साथ पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसलिए मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।







.jpeg)












