BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

धड़कते दिल को लेकर पहली बार दौड़ी मेट्रो: 30 मिनट में किया डिलीवर

 धड़कते दिल को लेकर पहली बार दौड़ी मेट्रो: 30 मिनट में किया डिलीवर
Share

हैदराबाद। देश में पहली बार ऐसा हुआ जब किसी मेट्रो ने ब्रेन डेड व्यक्ति के धड़कते हृदय को ले जाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई। हैदराबाद मेट्रो रेल ने हृदय को अस्पताल तक पहुंचने के लिए विशेष तौर पर ट्रेन चलाई और कामयाबी के साथ अपने काम को अंजाम दिया।
 

एक ब्रेन डेड व्यक्ति के धड़कते हृदय को पहुंचाने के लिए हैदराबाद मेट्रो रेल ने स्पेशल ट्रेन चलाई जिसकी मदद से हार्ट महज आधे घंटे में एक स्थान से दूसरे स्थान पर सफलतापूर्वक पहुंचा दिया गया। हैदराबाद मेट्रो रेल अधिकारियों ने एलबी नगर स्थित कामिनेनी अस्पताल से हृदय (हार्ट) को शहर के जुबली हिल्स स्थित अपोलो अस्पताल पहुंचाने के लिए विशेष मेट्रो कॉरिडोर बनाया।
 

तेलंगाना के नलगोंडा जिले के एक किसान के परिवार द्वारा उस समय अंग दान किया गया, जब कामिनेनी अस्पताल में डॉक्टरों ने मरीज को ब्रेन डेड घोषित कर दिया था।

हृदय को प्रत्यारोपण के लिए मेट्रो के जरिए दूसरे अस्पताल तक पहुंचाने मेट्रो कॉरिडोर बनाया गया। हृदय को तत्काल ले जाया गया और अपोलो अस्पताल में भर्ती एक अन्य मरीज को प्रत्यारोपित भी कर दिया गया।

राचकोंडा पुलिस और हैदराबाद पुलिस की मदद से जरूरी मेडिकल औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद मंगलवार को हैदराबाद मेट्रो ने एलबी नगर स्थित कामिनेनी अस्पताल से जुबली हिल्स अपोलो अस्पताल तक दोपहर बाद लाइव ऑर्गन को सफलतापूर्वक पहुंचाया। शहर में भारी ट्रैफिक को देखते हुए मेट्रो के जरिए करीब 21 किलोमीटर की दूरी तय करने का फैसला लिया गया। अस्पताल से नागोल मेट्रो स्टेशन तक राचकोंडा पुलिस ने एक ग्रीन चैनल बनाया, इसी तरह हैदराबाद पुलिस ने जुबली हिल्स चेकपोस्ट स्टेशन से अपोलो अस्पताल तक एक ग्रीन चैनल बनाया।

मेट्रो ने महज 30 मिनट में दूरी तय की-
दोनों अस्पताल के बीच सड़क के जरिए जाने से 1:30 घंटे से अधिक का वक्त लगता। यह पहली बार है कि इस तरह विशेष समर्पित ट्रेन चलाई गई जिसका मकसद किसी की जिंदगी बचाना था। नागोले मेट्रो स्टेशन से शुरू होने वाली यह विशेष ट्रेन बिना रुके जुबली हिल्स तक 16 स्टेशनों को पार करते हुए 21 किलोमीटर की दूरी 30 मिनट में तय करके मंजिल तक पहुंच गई। इस विशेष ट्रेन की आवाजाही को लेकर सभी स्टेशनों पर चौकसी भी रखी गई थी। 

हृदय को लेने और अस्पताल तक ले जाने के लिए जुबली हिल्स चेक पोस्ट स्टेशन पर एक एम्बुलेंस तैयार रखी गई थी। विशेष ट्रेन में हृदय के साथ डॉक्टरों की एक टीम भी थी।
 

Share

Leave a Reply