BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रधानमंत्री की वेबसाइट पर ‘मां’ माइक्रोसाइट लॉन्च, हीराबा की स्मृतियों को संजोया

प्रधानमंत्री की वेबसाइट पर ‘मां’ माइक्रोसाइट लॉन्च, हीराबा की स्मृतियों को संजोया
Share

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट ‘मां’ शुरू की गयी है जिसमें उनकी माता की स्मृतियों को संजोया गया है। माइक्रोसाइट ‘मां’ हीराबा को समर्पित है और इसमें मातृत्व के भाव को सम्मान देने के साथ हीराबा की स्मृतियों को संजोया गया है। इसमें हीराबा के कुछ वीडियो और चुनिंदा कथन भी हैं। प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबा का 30 दिसंबर, 2022 को निधन हो गया था।

साइट पर प्रधानमंत्री मोदी का एक विशेष ब्लॉग है जो उन्होंने अपनी मां के जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर उनके लिए लिखा था। ब्लॉग का ऑडियो संस्करण हिंदी भाषा में है। इस माइक्रोसाइट पर मोदी के जीवन और यात्रा को चार हिस्सों में समेटा गया है। इनमें सार्वजनिक जीवन, राष्ट्र की स्मृतियां, वैश्विक संवेदना और मातृत्व का उत्सव हैं। इसमें ‘वैश्विक संवेदना’ (वर्ल्ड कंडोल्स) वाले खंड में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा तथा कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो समेत प्रमुख वैश्विक नेताओं के ट्वीट हैं जिनमें हीराबा के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति शोक संवेदना प्रकट की गयी।‘मातृत्व का उत्सव’ (सेलिब्रिटिंग मदरहुड) नामक विशेष पेज में माताओं को देने के लिए विशेष ई-कार्ड बनाने का प्रावधान है। इन कार्ड पर प्रधानमंत्री मोदी के हस्ताक्षर होंगे। लोग अपने हिसाब से संदेश चुनकर इसे तैयार कर सकते हैं। यह माइक्रोसाइट प्रधानमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट के साथ उनके निजी ऐप ‘नरेंद्र मोदी ऐप’ पर भी है।


Share

Leave a Reply