ट्रेन से कट कर अधेड़ की हुई मौत....
कानपुर : घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-बाँदा रेलमार्ग पर पतारा क्षेत्र के राहमपुर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार सुबह एक अधेड़ ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी 52 वर्षीय रामसजीवन मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
मझले भाई रामनरेश ने बताया कि बड़े भाई रामसजीवन की पत्नी उमा का देहांत लगभग एक वर्ष पहले बीमारी के चलते हो गया था। जिससे दो पुत्र 18 वर्षीय धीरज व 16 वर्षीय शिवम, तीन बेटियां 12 वर्षीय शालिनी,8 वर्षीय शिवानी,6 वर्षीय खुशबू हैं। पत्नी के देहांत के बाद से रामसजीवन परेशान रहते थे। जिसके चलते वह शराब के आदी हो गए थे।
मंगलवार रात खाना खाकर घर से निकले थे। बुधवार तड़के पतारा क्षेत्र के राहमपुर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास स्थित पोल नंबर-1398 के पास बाँदा से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पतारा चौकी इंचार्ज जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रामसजीवन पत्नी के मौत के बाद से परेशान रहता था।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।







.jpeg)












