लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

मंत्री चौबे ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

मंत्री चौबे ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर किसानों से भेदभाव का आरोप लगाया है। सरकार में मंत्री व सरकारी प्रवक्ता रविंद्र चौबे ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में राज्य की खेती से जुडी जानकारी साझा की।
मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, राज्य में 48 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसल की खेती होती है। 39 लाख हेक्टेयर में केवल धान की फसल बोई जाती है। खरीफ फसलों की बुआई का काम राज्य में शुरू हो गया है, लेकिन केंद्र सरकार राज्य को खाद मुहैया नहीं करा रही है। कृषि मंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य की अनदेखी का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया।
उन्होंने प्रदेश के भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, भाजपा नेता किसानों के मुद्दें को लेकर केंद्र से बात नहीं करते। राज्य के 12 लाख मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक की मांग को केंद्र ने स्वीकृति नहीं दी है।
राज्य में खाद की कमीं को लेकर कृषि मंत्री ने भाजपा के सभी सांसदों को पत्र भी लिखा है। मुख्यमंत्री ने भी केंद्र सरकार को इस विषय पर पत्र लिखा है। छत्तीसगढ़ में खाद की कमी दूर करने का जिक्र किया गया है।
 


Share

Leave a Reply