मंत्री कवासी लखमा ने पुलिस टीम को दिया 1 लाख का पुरस्कार, जाने पुरस्कार देने की वजह
रायपुर | राज्य के आबकारी मंत्री कवासी लखमा को ब्लैकमेलिंग के आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को मंत्री श्री खमा ने एक लाख रूपए देकर पुरस्कृत किया है।
सूत्रों ने बताया कि मंत्री श्री लखमा को ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी को पकडऩे वाली पुलिस टीम की कार्यवाही से मंत्री बेहद खुश हैं। पुलिस कर्मचारियों की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा से प्रसन्न मंत्री ने पूरी टीम को एक लाख रूपए का पुरस्कार दिया है। ईनाम की राशि प्रदान करने के लिए बकायदा एसएसपी रायपुर द्वारा आदेश जारी किया गया है। इनमें वो दोनों सिपाही विक्रम वर्मा और मेला राम प्रधन भी शामिल हैं, जो हाईटी पर जाने की वजह से लाइन अटैच हुए हैं। टीम में शामिल आरक्षकों को 6 हजार 500 रूपए की राशि मिलेगी।







.jpeg)












