मंत्री रविन्द्र चौबे ने रमन सिंह पर किया तीखा वार कहा रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति व परम्पराओं का अपमान किया है
रायपुर | प्रदेश के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति व परंपरा को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर किए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति व परंपराओं का अपमान किया है इसके लिए उन्हें प्रदेश की जनता माफ नहीं करेगी।
श्री चौबे आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा को नगरीय निकाय चुनाव में हार का अहसास हो गया है जिससे बौखलाहट में उनके द्वारा अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। श्री चौबे ने कहा कि चुनाव में हार जीत अलग-अलग है लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री डा. सिंह ने जिस तरह से छत्तीसगढ़ी परंपरा पर हमला किया है, उसे छत्तीसगढ़ की जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में गेड़ी, तीज त्यौहार की परंपरा है, लेकिन उसे लेकर जिस तरह से मुख्यमंत्री श्री बघेल के खिलाफ डा. सिंह ने बयान दिया है वो बेहद अपमानजनक है।
श्री चौबे ने रमन सिंह के उस बयान पर डा. सिंह पर जमकर हमला किया कि कांग्रेस के लोग झूठ बोलते है। उन्होंने कहा कि झूठ हम नहीं रमन सिंह बोलते है। उन्होंने सवाल किये कि समर्थन मूल्य, बोनस को लेकर झूठ किसने बोला था, जनता को किसने छला। फिर तय कीजिये कि झूठा कौन और लबरा कौन है।
कृषि मंत्री ने कहा कि रमन सिंह ने अपने कार्यकाल में प्रदेश की जमीन उद्योगपतियों को सौंप दी थी, जहां सालों तक उद्योग नहीं लगा। मुख्यमंत्री बनते ही भूपेश बघेल ने उन जमीनों को लोगों को वापस लौटने का काम किया। उन्होंने कहा कि 15 साल तक भ्रष्टाचार, वन संपदा व जमीन की लूटपाट करने वाली भाजपा को अब कांग्रेस सरकार के एक साल की उपलब्धि देखी नहीं जा रही है।







.jpeg)












