मंत्री पुत्र कवासी हरीश पुन: जिला पंचायत में बन सकते हैं अध्यक्ष, जाने पूरी खबर
सुकमा | जिले में चल रहे त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में सुकमा जिला पंचायत के अब तक हुए सात जिला पंचायत सीटों के चुनाव में 05 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीतकर पहुंचे है, वहीं शेष बचे 04 सीट कोंटा ब्लॉक के होने से यहां सभी चारों सीटों पर कांग्रेस की जीतने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद कांग्रेस को जिला पंचायत सुकमा के में 9 सीटों पर जीत प्राप्त होने से जिला पंचायत में पूर्ण बहुमत हो जाएगा।
यहां हुए दो चरणों के मतदान में दर्जनों सरपंचो जनपद सदस्य के साथ अब तक हुए सात जिला पंचायत सीटों के चुनाव में पांच सीटों पर कांग्रेस ने एक तरफा बढ़त बना ली है । एक सीट भाजपा और एक सीट सीपीआई के झोली में गई है। वहीं शेष चार सीटें जो कि कोंटा ब्लॉक में है उसके लिए तीन तारीख को मतदान संपन्न होना है। जहां यह तय तय माना जा रहा है कि मंत्री पुत्र हरीश कवासी दुसरी बार सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष के बन जायेंगे जिसकी पूरी समंभावना व्यक्त की जा रही है। ज्ञात हो कि वर्तमान में भी बस्तर के एक मात्र मंत्री कावासी लखमा के पुत्र हरीश कावासी जिला पंचायत के अध्यक्ष है।







.jpeg)












