BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मंत्री के बेटे पर महिला पत्रकार ने लगाया रेप का आरोप

मंत्री के बेटे पर महिला पत्रकार ने लगाया रेप का आरोप
Share

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में जल विभाग के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी के खिलाफ एक महिला पत्रकार ने रेप का मुकदमा दर्ज करवाया है. इस महिला पत्रकार ने रोहित के खिलाफ दिल्ली के सदर बाजार थाने में मुक़दमा दर्ज करवाया है, जिस पर दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे राजस्थान पुलिस को भेज दिया है.
मंत्री के बेटे पार्टी में काफी एक्टिव
महेश जोशी की गिनती राजस्थान के ताकतवर मंत्रियों में होती है, क्योंकि वे राज्य के सीएम अशोक गहलोत के बेहद करीबी हैं. जोशी पहले सरकारी मुख्य सचेतक थे और कुछ महीने पहले हुए मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था. महेश जोशी के बेटे रोहित कांग्रेस में ख़ासे सक्रिय हैं और वो पीसीसी सदस्य भी हैं. इसके अलावा रोहित अपने पिता के साथ कई सार्वजनिक समारोह में भी नजर आते रहे हैं.
रोहित के साथ जुड़ा रेप का ये मामला पुलिस में अब दर्ज हुआ है, लेकिन इस महिला पत्रकार के साथ उनकी कथित शादी की चर्चा कुछ महीने पहले सुनाई दी थी. रोहित पहले से शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है. रोहित की इस महिला पत्रकार से शादी की चर्चाओं में तब ये बात भी सामने आई थी कि उन्होंने दूसरी शादी के लिए धर्म भी बदला था. हालांकि तब ये बातें सिर्फ चर्चा ही रहीं क्योंकि तब कोई विवाद नहीं हुआ और ना कोई पक्ष पुलिस तक पहुंचा.
जबरन गर्भपात के भी आरोप
लेकिन अब इस मामले में अचानक नया मोड़ आ गया. इस महिला पत्रकार ने रोहित पर उसे सवाई माधोपुर ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाने के आरोप लगाए हैं. इसके अलावा इस महिला ने रोहित जोशी पर ये आरोप भी लगाया है कि उसने उसके परिवार को खत्म कर देने की धमकी भी दी थी. पीड़िता के मुताबिक वो रोहित जोशी के संपर्क में फेसबुक के जरिए आई थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि रोहित ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इसके बाद जब वो गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात करवा दिया. इस पूरे मामले को लेकर जब मंत्री महेश जोशी और उनके बेटे रोहित जोशी से संपर्क की कोशिश की गई तो मंत्री महेश जोशी के राजस्थान से बाहर गए होने की जानकारी दी गई. रोहित जोशी कहां हैं इस बारे में उनके घर से कोई सूचना नहीं दी गई.

 


Share

Leave a Reply