लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी निजी चैनलों को इस संदेश के प्रसार हेतु कहा...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी निजी चैनलों को इस संदेश के प्रसार हेतु कहा...
Share

नईदिल्ली।  देश में कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी को देखते हुए, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आज सभी निजी टेलीविजन चैनलों को एक परामर्श जारी किया है। परामर्श में बदलते हालात की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 4 अप्रैल, 2021 को हुई बैठक का उल्लेख किया गया, जिसमें परीक्षण, अनुरेखण, उपचार, कोविड उपयुक्त व्यवहार और टीकाकरण की पांच स्तरीय रणनीति पर ध्यान केन्द्रित करने का फैसला किया गया था। मंत्रालय ने जनहित में संदेश के प्रसार में निजी टीवी चैनलों द्वारा निभाई गई प्रमुख भूमिका को दोहराया। मंत्रालय ने चैनलों से कोविड उपयुक्त व्यवहार और पात्र लोगों के टीकाकरण के लिए संदेश के प्रसार के द्वारा ‘दवाई भी कड़ाई भी’ के संदेश पर व्यापक जागरूकता फैलाने का अनुरोध किया। 


Share

Leave a Reply