नाबालिग किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म किए जाने का लगाया आरोप...
अयोध्या : जनपद के मवई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पीडि़ता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पीडि़ता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी नाबालिग पुत्री गांव स्थित एक किराने की दुकान पर अक्सर सामान लेने जाया करती थी।
लगभग एक पखवारे पूर्व पुत्री दुकान पर सामान लेने गई थी। इस दौरान आरोपी ने अपनी भाभी के साथ मिलकर साजिश के तहत पुत्री के साथ अपना फोटो खींच लिया। एडिट कर अश्लील फोटो बनाकर पीडि़ता को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाता रहा। आरोपी की इन हरकतों से आजिज पीडि़ता ने पूरे घटनाक्रम से अपने माता-पिता को अवगत कराया। सैदपुर चैकी प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि वह अवकाश पर हैं तहरीर आई होगी तो जांच कर विधिक कार्रवाई की जायेगी।







.jpeg)












