नाबालिग लड़की से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
मेरठ : कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की के साथ तीन आरोपियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी पिछले डेढ़ साल से लड़की के साथ दुष्कर्म करते आ रहे थे। कुछ दिन पूर्व आरोपी पीडि़ता को अगवा कर हरिद्वार ले गए थे। गुरुवार को पुलिस ने पीडि़त लड़की हरिद्वार से बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। दो आरोपी मौका पाकर फरार हो गए।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र कि सरधना रोड निवासी एक युवक ने कुछ दिन पूर्व थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी का तीन युवकों ने अपहरण कर लिया है। पीडि़त में पुलिस को बताया था कि तीन आरोपियों में से दो सगे भाई हैं, वह एक अन्य युवक है।
तीनों आरोपी पिछले डेढ़ साल से नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म करते आ रहे थे। पुलिस व परिजनों को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दे रखी थी। कुछ दिन पूर्व आरोपी नाबालिक को जबरन अगवा कर हरिद्वार ले गए थे। गुरुवार को पुलिस ने हरिद्वार से नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने पीडि़त लड़की का मेडिकल कराकर नारी निकेतन भेज दिया। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की शिकायत की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज की कार्रवाई कर रही है। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।







.jpeg)












