कोचिंग सेंटर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बैतूल : जिले की आमला थाना क्षेत्र में एक गांव की कक्षा दसवीं की 15 वर्षीय छात्रा से कोचिंग संचालक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्रा के गर्भवती होने पर उसने बैतूल के निजी अस्पताल में गर्भपात करा दिया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई सूचना के आधार पर जांच की तो मामला सही पाया गया।
पुलिस ने आरेापित कोचिंग संचालक प्रकाश भेाजकर और गर्भपात कराने वाली डॉ. वंदना कापसे को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। मुलताई एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने बताया कि बैतूल के करुण अस्पताल में नाबालिग का गर्भपात कराया गया था। इसी आधार पर अस्पताल के रिकार्ड देखे गए, जिससे छात्रा को भर्ती करने और उपचार से संबंधित जानकारी मिल गई।
छात्रा की उम्र 16 वर्ष से कम लिखी गई है। इससे स्पष्अ है कि नाबालिग का गर्भपात किया गया है। इसी आधार पर अस्पताल की महिला डॉ. वंदना कापसे को गिरफ्तार किया गया है।







.jpeg)












