नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भारत ने ओलंपिक में रचा इतिहास : टोक्यो ओलंपिक में मीरा बाई चानू ने भारत के लिए जीता पहला पदक

भारत ने ओलंपिक में रचा इतिहास : टोक्यो ओलंपिक में मीरा बाई चानू ने भारत के लिए जीता पहला पदक
Share

टोक्यो/नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक से भारत के लिए कई अच्छी खबर आ रही है। 49 किलोग्राम कैटेगिरी की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। वह भारत की तरफ से टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। मीरा बाई की इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा -इससे सुखद शुरुआत के लिए नहीं कहा जा सकता था। टोक्यो ! भारत उत्साहित है। मीराबाई चानू का शानदार प्रदर्शन। भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।


ज्ञातव्य है कि क्लीन एंड जर्क के दूसरे प्रयास में मीराबाई चानू 115 किग्रा वजन उठाने में सफल रहीं। हालांकि वह तीसरे प्रयास में नाकाम रहीं और स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। ये ऐतिहासिक क्षण है। यह पहली बार है, जब भारत ने ओलंपिक के पहले दिन पदक जीता। मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किग्रा में रजत पदक जीता। वह भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं।


Share

Leave a Reply