BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दस साल पहले लापता हुई किशोरी मिली, प्रेमी के घर एक ही कमरे में कर रही थी गुजारा, नहीं लगी परिवार को भनक

दस साल पहले लापता हुई किशोरी मिली, प्रेमी के घर एक ही कमरे में कर रही थी गुजारा, नहीं लगी परिवार को भनक
Share

पलक्कड़, केरल के एक गांव से 10 साल पहले अपने घर से लापता हुई किशोरी अपने प्रेमी के साथ मिली है और इतने साल से वह अपने प्रेमी के घर एक कमरे में रह रही थी जबकि इस बारे में दोनों के अभिभावक को भनक भी नहीं लगी जबकि लड़की का घर भी प्रेमी के घर के पास ही था और लड़के के घर वालों को भी इसकी खबर नहीं हुई.


पुलिस ने बताया कि वह फरवरी, 2010 में नेमारा पुलिस थाना क्षेत्र के अयीरूर से लापता हुई थी और उस समय वह सिर्फ 18 साल की थी. पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच की. पुलिस ने बताया कि महिला के प्रेमी का घर उसके माता-पिता के घर के नजदीक ही था और वह इस साल मार्च तक उस व्यक्ति के साथ ही रह रही थी. पुलिस के अनुसार कराक्टुपारम्ब गांव में एक कमरे में रह रही इस महिला की देखभाल उसके प्रेमी ने की.


महिला रात में कमरे की खिड़की से बाहर निकल जाती थी, जो कि दिन में बंद रहता था. महिला के कमरे से कोई शौचालय भी नहीं जुड़ा था. उसका प्रेमी उसे खाना पहुंचाने के साथ अन्य जरूरी चीजें दे जाता था और बाहर से कमरे को बंद कर देता था. महिला का प्रेमी तीन महीने पहले लापता हो गया था, जिसकी जांच के दौरान इस कहानी का पता चला है. वह भी अपने प्रेमी के साथ ही चली गई थी.


अदालत में किया गया पेश


मंगलवार को व्यक्ति के भाई ने दोनों का पता लगाया. ये दोनों नेमारा के निकट स्थित विथानासेरी गांव में एक किराए के घर में रह रहे थे. पुलिस ने बताया कि इन दोनों को एक अदालत के सामने पेश किया गया. महिला को उसके प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दे दी गई क्योंकि महिला की इच्छा यही थी. उसके रिश्तेदारों ने भी इसका विरोध नहीं किया.


पुलिस ने बताया कि पिछले 10 साल से वह कराक्टुपारम्ब में व्यक्ति के घर में रह रही थी और वह इतने वर्षों से अपनी प्रेमिका को छुपाकर रखने में सफल रहा था. यहां तक कि उसके अभिभावक और उसकी बहन को भी इसका पता नहीं चल पाया था. हालांकि इस बारे में वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ये सारी जानकारी रिश्तेदारों से जुटाई गई है और इसकी जांच होगी.

 


Share

Leave a Reply