लापता युवक का कुएं में मिला शव, आस-पास के इलाकों में मचा हड़कंप...
जौनपुर : सरपतहां थाना क्षेत्र के भिवरहां कला निवासी गुमशुदा राजेश 23 वर्षीय गौतम पुत्र जोखन गौतम का शव मंगलवार की रात लगभग 10 बजे थाना क्षेत्र के कसियापुर गांव स्थित एक कुएं में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त राजेश के रूप में की गई।
ज्ञात हो कि राजेश 29 दिसम्बर को घर से निकला था और जब देर रात वापस नहीं लौटा तो परिवार वाले उसकी खोजबीन शुरू किए,लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।परिजनों ने 30 दिसम्बर को थाने पर इसकी लिखित सूचना दी।प्रकरण में पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत कर युवक की तलाश में जुट गयी,युवक के मोबाइल और लोकेशन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।मंगलवार की रात उक्त गांव में नट बस्ती के पास स्थित कुएं में एक ब्यक्ति के शव होने की सूचना मिली।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे तथा शव विकृत हो चुका था।मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर ग्राम प्रधान की तहरीर पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृत युवक की शादी मई महीने में होने वाली थी। घटना के सम्बन्ध में परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। कथित तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।







.jpeg)












