BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Mission Karnataka : कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने में व्यस्त है, मैं गरीबों का जीवन बनाने में जुटा हूं – PM Modi

Mission Karnataka : कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने में व्यस्त है, मैं गरीबों का जीवन बनाने में जुटा हूं – PM Modi
Share

 कर्नाटक : Mission Karnataka : पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कर्नाटक में रविवार को एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस और उनके साथी मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस, मोदी की कब्र खोदने में व्यस्त है और मोदी बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे बनाने में व्यस्त है। कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने में व्यस्त है और मोदी गरीब का जीवन आसान बनाने में व्यस्त है।

 प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रही कांग्रेसियों को पता नहीं है कि देश की करोड़ों माताओं-बहनों का आशीर्वाद मोदी का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। बता दें कि पीएम मोदी ने बेंगलुरु मैसुरु हाईवे के तहत 12608 करोड़ रुपए के 6 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी।

इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर अपने साथ सिर्फ सुविधा नहीं लाता… ये रोजगार लाता है, निवेश लाता है, कमाई के साधन लाता है। बीते वर्षों में सिर्फ कर्नाटक में ही हमने 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक हाईवे से जुड़े प्रोजेक्ट्स में पूंजी निवेश किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हमारे राष्ट्र के विकास को देखकर युवा बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। ये सभी परियोजनाएं समृद्धि और विकास के रास्ते खोलेंगी। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु और मैसूर कर्नाटक के महत्वपूर्ण शहर हैं। एक टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है तो दूसरा ट्रेडिशन के लिए। दोनों शहरों को तकनीक के माध्यम से जोड़ना काफी महत्वपूर्ण है।

Mission Karnataka :  गरीब के जीवन से मुश्किलों को कम करने के प्रयास में जुटे हैं – पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जब आपने मुझे वोट देकर सेवा का मौका दिया तो देश में गरीब का दुख-दर्द समझने वाली संवेदनशील सरकार बनी। इस​के बाद भाजपा की केंद्र सरकार ने पूरी ईमानदारी से गरीब की सेवा करने का प्रयास किया। गरीब के जीवन से मुश्किल कम करने का लगातार प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में, 3 करोड़ से अधिक गरीबों के लिए घर बनाए गए, जिसके तहत कर्नाटक में लाखों घर बनाए गए। जल जीवन मिशन के तहत कर्नाटक में 40 लाख परिवारों को नल का पानी भी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि बीते 9 वर्षों में भाजपा सरकार की योजनाओं से करोड़ों गरीबों का जीवन आसान हुआ है। कांग्रेस के शासनकाल में गरीब को सुविधाओं के लिए सरकार के पास चक्कर लगाने पड़ते थे। अब भाजपा की सरकार गरीब के पास जाकर सुविधाएं दे रही है।


Share

Leave a Reply