BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Mithali Raj ने हासिल किया एक और बड़ा मुकाम, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं

Mithali Raj ने हासिल किया एक और बड़ा मुकाम, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं
Share

भारत की वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने नया इतिहास रच दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले मैच में मिताली राज ने 107 गेंदों में 61 रन की पारी खेली. इस पारी के साथ ही मिताली राज ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में करियर के 20,000 रन पूरे कर लिए हैं. इस मुकाम को हासिल करने वाली मिताली राज दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर हैं.

उन्होंने 217 वन मैचों में 7304 रन बनाए हैं, जबकि 11 टेस्ट में उन्होंने कुल 669 रन बनाए हैं. 89 टी20 में मिताली ने 2364 रन बनाए हैं. घरेलू क्रिकेट में मिताली राज का प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है और उनके अलावा कोई भी महिला क्रिकेटर इस मुकाम को हासिल करने के करीब नहीं है.

मिताली का शानदार प्रदर्शन जारी
मिताली राज ने मंगलवार को 63 रन की पारी खेली और तीसरे विकेट के लिए यास्तिका भाटिया (35) के साथ 77 रन जोड़े. इसी क्रम में मिताली ने अपना 59वां वनडे अर्धशतक भी लगाया. मिताली ने भारत को 50 ओवर में 225/8 तक पहुंचाने में मदद की लेकिन भारत यह मैच नौ विकेट से हार गया.
मंगलवार की पारी ने भारत के वनडे कप्तान को बल्लेबाजों के लिए आईसीसी महिला एकदिवसीय रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर बने रहने में मदद की. मिताली 762 अंकों के साथ शीर्ष स्थान बरकरार है.
मिताली राज ने साल 1999 में भारत के लिए डेब्यू किया था. मिताली राज पिछले 22 सालों से लगातार भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करती आ रही हैं. मिताली राज ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा रन बनाने का मुकाम हासिल किया था.

 


Share

Leave a Reply