BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फिल्मी डायलॉग से भड़काने के आरोप में मिथुन चक्रवर्ती पर कसा शिकंजा, कोलकाता पुलिस कर रही पूछताछ

फिल्मी डायलॉग से भड़काने के आरोप में मिथुन चक्रवर्ती पर कसा शिकंजा, कोलकाता पुलिस कर रही पूछताछ
Share

बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती से भड़काऊ भाषण मामले में कोलकाता पुलिस आज पूछताछ कर रही है. ये पूछताछ वर्चुअल हो रही है. मिथुन चक्रवर्ती पर आरोप है कि उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ गंदी और असंवैधानिक भाषा का इस्तेमाल किया.


मिथुन पर क्या हैं आरोप?

बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान मिथुन चक्रवर्ती पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाते हुए महानगर के मानिकतल्ला थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. माणिकतला पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में दावा किया गया है कि सात मार्च को भाजपा में शामिल होने के बाद आयोजित रैली में चक्रवर्ती ने ‘‘मारबो एकहने लाश पोरबे शोशाने’ (तुम्हे मारूंगा तो लाश श्मशान में गिरेगी) और ‘ एक छोबोले चाबी’ (सांप के एक दंश से तुम तस्वीर में कैद हो जाओगे) संवाद बोले, जिसकी वजह से राज्य में चुनाव के बाद हिंसा हुई.


हाईकोर्ट पहुंचे थे मिथुन, कोर्ट ने पूछताछ में शामिल होने का आदेश दिया था


चुनाव परिणाम घोषित होने जाने के एक माह बाद मिथुन चक्रवर्ती ने उक्त प्राथमिकी के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें एफआइआर खारिज करने का अनुरोध किया गया था.


इसके बाद कलकत्ता हाई कोर्ट ने मिथुन चक्रवर्ती को निर्देश दिया कि वह राज्य को अपना ई-मेल पता दें. ताकि कथित तौर पर हिंसा भड़काने को लेकर दर्ज कराई गई शिकायत के सिलसिले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये वह पूछताछ में शामिल हो सकें. अभिनेता की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने जांच अधिकारी को ये भी निर्देश दिया था कि वह मिथुन चक्रवर्ती को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये उपस्थित होने के लिए तर्कसंगत समय दे.


अपनी सफाई में क्या बोले मिथुन चक्रवर्ती


चक्रवर्ती ने प्राथमिकी रद्द करने के लिए उच्च न्यायालय में दायर याचिका में कहा कि उन्होंने केवल अपनी फिल्मों के संवाद बोले थे.


आज हो रही है पूछताछ


इसी सिलसिले में आज कोलकाता पुलिस मिथुन से वर्चुअली पूछताछ कर रही है.


आपको बता दें कि आज मिथुन चक्रवर्ती का जन्मदिन भी है. ये दिग्गज एक्टर आज 71 साल के हो गए हैं.

 


Share

Leave a Reply