BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

विधायक ने लोगों पर चढ़ाई कार, महिलाओं समेत कई हुए घायल, गुस्साई भीड़ ने विधायक पर किया हमला

विधायक ने लोगों पर चढ़ाई कार, महिलाओं समेत कई हुए घायल, गुस्साई भीड़ ने विधायक पर किया हमला
Share

भुबनेश्वर | ओडिशा के एक विधायक के एक समूह पर कथित तौर पर गाड़ी चढ़ाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया. गुस्साई भीड़ ने गाड़ी चढ़ाने वाले विधायक पर भी हमला कर दिया. मामला खोरधा जिले के बानपुर ब्लॉक कार्यालय के नजदीक का है. यहां लोगों के एक समूह ने चिलिका विधायक प्रशांत कुमार जगदेव पर हमला कर दिया. हमले के चलते विधायक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक प्रशांत कुमार जगदेव ने अपनी कार उन लोगों के एक ग्रुप पर चढ़ा दी, जो बानपुर ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव में शामिल होने आए थे. हादसे में महिलाओं समेत 15 लोग घायल हो गए, जिसमे भाजपा के कई कार्यकर्ता भी शामिल थे.

विधायक के कथित तौर पर लोगों के समूह पर गाड़ी चढ़ाने के बाद गुस्साई भीड़ ने विधायक जगदेव पर हमला कर दिया. इसके साथ ही भीड़ ने विधायक की गाड़ी के साथ भी तोड़फोड़ की. बताया जा रहा है कि घटना में करीब सात पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.


Share

Leave a Reply