BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कांग्रेस के पक्ष में विधायक विकास उपाध्याय कर रहे धुंआधार प्रचार

कांग्रेस के पक्ष में विधायक विकास उपाध्याय कर रहे धुंआधार प्रचार
Share

रायपुर। रायपुर। राजधानी रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित करने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। संगठन और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जोरदार प्रचार कर रहे उपाध्याय ने अलग-अलग बूथों में बैठकर लेकर बूथ कार्यकर्ताओं को बकायदा प्रशिक्षण भी दिया है। बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के पश्चात विधायक विकास उपाध्याय लगातार सक्रिय बने हुए हैं। कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता से प्रत्यक्ष मुलाकात और आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ ही वे कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेंजाम के साथ लगातार आमजनों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। उपाध्याय ने कहा कि चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में बेहतर माहौल है। आम मतदाताओं में भी राजमन बेंजाम के साथ दिखाई दे रहे हैं। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने पिछले कई सालों में जो काम नहीं किया, वह अल्पसमय में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने कर दिखाया है। इससे जनता में कांग्रेस के प्रति विश्वास और बढ़ा है। 

 
 
 

Share

Leave a Reply