नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

विधायक विकास उपाध्याय कई जगहों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में हुए शामिल, जाने पूरी खबर

विधायक विकास उपाध्याय कई जगहों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में हुए शामिल, जाने पूरी खबर
Share

रायपुर | गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को रायपुर पश्चिम विधानसभा के कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने अपने क्षेत्र क रामसागरपारा,टाटीबंध,पहाड़ी चौक,पड़ाव गुढिय़ारी,दीनदयाल उपाध्याय नगर,हीरापुर,भवानी नगर कोटा, खमतराई, रामनगर कर्मा चौक, सरोना, डंगनिया सहित सभी कई स्थानों में क्षेत्रवासियों के साथ ध्वजारोहण किया। 

इस दौरान श्री उपाध्याय ने कहीं पर बुजुर्गों से तो कहीं पर बच्चों से तो कहीं पर महिलाओं से ध्वजारोहण करवाया। ध्वजारोहण करने के बाद तिरंगे को सम्मान में सलामी दी गई तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। ध्वजारोहण के कार्यक्रम स्थानीय बच्चे-बुजुर्ग सभी उपस्थित रहे, इस दौरान विधायक अपने विधानसभा के स्कूल कार्यक्रम में उपस्थित हुए जहाँ स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

रायपुर पश्चिम विधानसभा के भारतमाता चौक में आयोजित कार्यक्रम इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के में विधायक विकास उपाध्याय शामिल हुए जहां स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस दौरान श्री उपाध्याय प्यारे बच्चों के बीच जाकर जमीन में बैठ गए और देशभक्ति कार्यक्रम का लुत्फ  उठाया। गणतंत्र दिवस पर बच्चों द्वारा संविधान यात्रा निकाली गई जिसमे विधायक भी शामिल हुए, यात्रा के दौरान बच्चे उत्साहित नजऱ आये और जय हिंद-वंदे मातरम के नारे लगाते रहे।

 

Share

Leave a Reply