पैदल जा रहे युवक का मोबाईल झपटकर एक्टिवा सवार भागा, मामला दर्ज
रायपुर। पैदल जा रहे व्यक्ति के हाथ से मोबाईल फोन झपटकर एक्टिवा सवार युवक फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार हर्षित विहार उरकुरा निवासी हृदयशंकर पटेल 32 वर्ष पिता रामूलाल पटेल नें रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 8 सितम्बर को शुक्ला होटल बीनू पेट्रोल पंप के पास भनपुरी में मोबाईल पर बात करते हुए पैदल जाते समय पीछे से आ रहे एक्टिवा सवार युवक ने वीवो कंपनी का मोबाईल कीमत 15 हजार रूपये झपटकर फरार हो गया। घटना के रिपोर्ट को पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












