लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

आज शाम 6 बजे होगा मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, इनका मंत्री बनना लगभग तय

आज शाम 6 बजे होगा मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, इनका मंत्री बनना लगभग तय
Share

नई दिल्ली, आज शाम करीब छह बजे मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा. नए मंत्रिमंडल में करीब 17 से 22 मंत्री शपथ ले सकते हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाएंगे. मोदी के नए मंत्रिमंडल में शासन और व्यवस्था के साथ-साथ अनुभव को भी तरजीह दी जाएगी. नए मंत्रिमंडल में युवा जोश पर भी जोर दिया जा रहा है. माना जा रहा है कि मोदी का यह मंत्रिमंडल युवाओं से भरा रहेगा.
माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा सकता है. नए मंत्रिमंड में बड़े राज्यों को ज्यादा हिस्सेदारी दी जाएगी. इस मंत्रिमंडल में बुंदेलखंड, पूर्वांचल, मराठवाड़ा, कोंकण जैसे इलाकों का भी प्रतिनिधित्व मिल सकता है.
नए मंत्रिमंडल में ज्योतिरादित्य सिंधिया और असम के पूर्व सीएम सर्वानंद सोनोवाल का शामिल होना तय माना जा रहा है. वहीं मध्य प्रदेश से बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और जबलपुर के सांसद राकेश सिंह का नाम संभावित मंत्रियों की सूचि में है.
आपको बता दे नेताओं को फोन कर मंत्री बनाए जाने की सूचना दी गई है और कहा गया है कि अगर दिल्ली से बाहर हैं तो दिल्ली पहुंच जाएं. वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल और नारायण राणे समेत कई नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं.
 


Share

Leave a Reply