BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मोदी सरकार की नाकामी है पेट्रोल-डीजल खाद्य तेल की बढ़ती कीमत : घनश्याम राजू

मोदी सरकार की नाकामी है पेट्रोल-डीजल खाद्य तेल की बढ़ती कीमत : घनश्याम राजू
Share

रायपुर । देश के इतिहास में पहली बार पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल की कीमत आसमान छू रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, भाजपा मोदी सरकार की गलत नीतियों से देश कोरोना संक्रमण की मार झेल रही है। अनेकों ने अपनों को खो दिया है, वही दूसरी ओर बेवजह देश की जनता को महंगाई की आग में झोंक रखा है।
प्रदेश का अधिकतर नागरिक रेल व बस बंद होने की वजह से अपने निजी वाहनों का प्रयोग कर रहा है दूसरी तरफ सरकार पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम बढ़ाए जा रही हैं, पिछले डेढ़ वर्षो में कोरोना से उत्पन्न लॉकडाउन के चलते पेट्रोल डीजल की खपत भी कम हुई है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, देश में पेट्रोल-डीजल रसोई गैस की कीमत बेवजह बढाई जा रही है। जबकि क्रूड ऑयल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सबसे निचले स्तर पर है, अगर तुलना करें तो 2014 से पहेले 110 रूपए होने के बावजूद 55 रूपए से 60 रूपए प्रति लीटर पेट्रोल- डीजल के दाम थे। आज 63 रूपए प्रति बैरल होने के बाद भी 100 रूपए प्रति लीटर पेट्रोल के दाम है आखिर भाजपा मोदी सरकार देश की जनता से किस बात का बदला ले रही है, उन्हें जवाब देना होगा।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, खाद्य तेल मूंगफली, वनस्पति, सोयाबीन, सनफ्लॉवर, सरसों, पॉम ऑइल के दामो में लगभग 55 प्रतिशत की वृद्धि की है। स्टेट सिविल सप्लाईज के आंकड़ों कहते हैं 11 साल में सबसे महंगे खाद्य तेल के दाम है, मतलब मोदी सरकार के आने के बाद से ही ये हालात पैदा हुए हैं।
 


Share

Leave a Reply