नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मोदी सरकार की नई सौगात, LPG गैस सिलेंडर पर अब मिलेगी डबल सब्सिडी, पढ़े पूरी खबर...

 मोदी सरकार की नई सौगात, LPG गैस सिलेंडर पर अब मिलेगी डबल सब्सिडी, पढ़े पूरी खबर...
Share

नई दिल्ली| रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रहे इजाफे में लोगो को कई परेशानियो का सामने करना पड़ रहा है इसी बिच एक खबर सामने आ रही है की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी इजाफे के बाद विरोध से घिरी केंद्र की मोदी सरकार ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए तोहफा दिया है|केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर पर दी जा रही सब्सिडी को करीब डबल कर दी है| पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी साथ ही गैस की कीमतें बढ़ने की वजह भी बताई|

जानिए पूरी खबर-
पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से बताया गया कि दिल्ली में अभी तक 14.2 किलो के सिलेंडर पर 153.86 रुपए की सब्सिडी मिलती थी, जिसे बढ़ाकर 291.48 रुपए कर दिया गया है| इसी प्रकार से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत बांटे गए कनेक्शन पर अभी तक जो 174.86 रुपए प्रति सिलेंडर की सब्सिडी मिलती थी, उसे बढ़ाकर 312.48 रुपए प्रति सिलेंडर कर दिया गया है|

मंत्रालय द्वारा कहा गया कि इसी साल जनवरी में एलपीजी के अंतर्राष्ट्रीय मूल्य में 448 डॉलर प्रति मिट्रिक टन से 567 डॉलर प्रति मेट्रिक टन हो गई है इससे 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में 144.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है| इससे  घरेलू गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 714 रुपये प्रति सिलेंडर से बढ़कर 858.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है| सरकार का कहना है कि एलपीजी सेलेंडर के 97 प्रतिशत उपभोक्ता इस योजना के तहत आते हैं इसका मतलब है कि देश में कुल 27.76 करोड़ उपभोक्ताओं में से 26.12 करोड़ को बढ़कर सब्सिडी मिलेगी|

Share

Leave a Reply