BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : आधार कार्ड को लेकर मोदी सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी, जाने क्या है नई एडवाइजरी

BIG BREAKING : आधार कार्ड को लेकर मोदी सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी, जाने क्या है नई एडवाइजरी
Share

नई दिल्ली | मेरा आधार मेरी पहचान ऐसा आधार कार्ड में लिखा होता है और ये सौ प्रतिशत सही भी है। आज के समय में आधार कार्ड के बिना कोई भी काम नहीं होता है। चाहे कोई सरकारी काम हो या प्राइवेट सभी के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। बच्चों के स्कूल दाखिला, बैंक मे खाता खुलवाना, गाड़ी और घर खरीदना या बेचना सहित सरकारी राशन की दुकान में आधार के बिना काम नहीं बनता है। इस लिहाज से आधार बेहद ही जरुरी दस्तावेज हो गया है।

यह खबर हर उस भारतीय के काम की है, जिसके पास आधार कार्ड और समय-समय पर इसे शेयर करने की जरूरत पड़ती है। केंद्र सरकार ने इसे लेकर एक एडवाइजरी जारी करते हुए नागरिकों से कहा है कि वे दुरुपयोग को रोकने के लिए अपने आधार कार्ड की केवल मास्क्ड कॉपी ही शेयर करें। हर कार्डधारक अपने आधार की मास्क्ड कॉपी आसानी से डाउनलोड कर सकता है। Masked Aadhaar सामान्य आधार कार्ड के ही समान है जिसमें अंतर यह है कि आधार नंबर आंशिक रूप से छिपा हुआ है। केवल आधार नंबर के आखिरी चार अंक दिखाई देते हैं।

रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार ने कहा, ‘अपने आधार की फोटोकॉपी किसी भी संगठन के साथ साझा न करें क्योंकि इसका दुरुपयोग किया जा सकता है। वैकल्पिक रूप से कृपया मास्क्ड आधार का उपयोग करें जो आपके आधार संख्या के केवल अंतिम चार अंक प्रदर्शित करता है।’ इसके अलावा, बिना लाइसेंस वाली निजी संस्थाओं को आधार कार्ड की कॉपी मांगने या रखने का अधिकार नहीं है।

सरकार ने लोगों को अपने आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए इंटरनेट कैफे में सार्वजनिक कंप्यूटर का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी है। कहा गया है कि ‘यदि आप ऐसा करते हैं, तो कृपया सुनिश्चित करें कि आप उस कंप्यूटर से ई-आधार की सभी डाउनलोड की गई प्रतियों को स्थायी रूप से हटा दें।’


Share

Leave a Reply