BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

‘मोहब्बतें' फेम प्रीती झंगियानी का नया ग्लैमरस लुक आया सामने, यहाँ देखे तस्वीरे

‘मोहब्बतें' फेम प्रीती झंगियानी का नया ग्लैमरस लुक आया सामने, यहाँ देखे तस्वीरे
Share

नई दिल्ली. ‘मोहब्बतें' फेम प्रीती झंगियानी की न्यू फोटोस इन दिनो सोशल मीडिया पर वाइरल हो रही है, प्रीती झंगियानी ने फिल्म ‘मोहब्बतें' से डेब्यू करके सभी के दिलों में अपने मासूम से चेहरे से एक खास पहचान बनाई थी. इस फिल्म में वे अभिनेता जिम्मी शेरगिल के अपोजिट देखी गई थीं. हालांकि फिल्म में प्रीती के काम की सराहना तो हुई थी, लेकिन इसके बाद वे दर्शकों को अपने अभिनय से लुभाने में नाकामयाब साबित रहीं. इसके बाद प्रीती को ‘आवारा पागल दीवाना', ‘चांद के पार चलो', ‘वाह! तेरा क्या कहना' जैसी फिल्मों में देखा गया, लेकिन ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं।


फिल्मों से दूर हैं प्रीती झंगियानी
प्रीती झंगियानी ने अब खुद को फिल्मों से दूर कर लिया है और वे अपने परिवार संग एक सुकून भरी जिंदगी जी रही हैं. प्रीती काफी लंबे अरसे से किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हैं. हालांकि उनके फैन्स आज भी उनके बारे में जानने को बेताब रहते हैं. प्रीती झंगियानी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वहां अक्सर अपने पोस्ट साझा करते हुए देखी जाती हैं. प्रीती की उम्र अब 40 हो गई है और इस उम्र में भी उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है. प्रीती की जो लेटेस्ट फोटो वायरल हो रही है, उसमें वे काफी यंग और स्टाइलिश लग रही हैं।

प्रीती झंगियानी की फोटो हुई वायरल


प्रीती झंगियानी की यह फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसमें वे मैरून कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं. प्रीती ने ग्रे कलर के सोफे पर बैठ खिलखिलाकर हंसते हुए तस्वीरें खिंचवाई हैं. तस्वीरों में एक्ट्रेस का अंदाज देखने लायक है. प्रीती की ये तस्वीरें सामने आते ही फैन्स एक बार फिर उनकी खूबसूरती के कायल हो गए हैं और तस्वीरों पर अपने-अपने कमेंट्स दे रहे हैं।


Share

Leave a Reply