BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आपके SBI अकाउंट में कैश डिपॉजिट पर भी कट जाएंगे पैसे, जानिए क्या है वजह

आपके SBI अकाउंट में कैश डिपॉजिट पर भी कट जाएंगे पैसे, जानिए क्या है वजह
Share

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, एसबीआई का एक ऐसा भी नियम है, जिसके तहत अगर आपके बैंक अकाउंट में किसी दूसरे ने भी पैसे जमा कराए हैं तो आप ही के खाते से पैसे कटेंगे। ये नियम कैश डिपॉजिट मशीन यानी सीडीएम से पैसे जमा कराने पर लागू होता है। अगर किसी ने सीडीएम के जरिए आपके बैंक अकाउंट में पैसे जमा कराए हैं तो आप ही के खाते से पैसे कटेंगे। आपको बता दें कि एक बार पैसे जमा करने पर खाताधारक के अकाउंट से 25 रुपए तक कटते हैं। इसमें जीएसटी भी शामिल है।
कैसी होती है ये मशीन:
एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह एक एटीएम जैसी एक मशीन है। इससे आप एटीएम या डेबिट कार्ड का उपयोग करके सीधे आपने खाते में नकदी जमा कर सकते हैं। आप शाखा में गए बिना अपने खाते में तुरंत क्रेडिट के लिए इस मशीन का उपयोग कर सकते हैं। लेनदेन की रसीद भी मिल जाती है।
ये हैं फायदे:
- आपके अकाउंट में तुरंत पैसे आ जाते हैं।
-कागजरहित लेनदेन
-प्रति लेनदेन की सीमा 49,900 रुपए है और डेबिट कार्ड् के माध्यम से 2.00 लाख रुपए है (बशर्ते खाते में पैन नंबर दर्ज हो)।
-आप अपने पीपीएफ, आरडी और ऋण खातों में भी नकदी जमा कर सकते हैं।
-एक बार के लेनदेन में 200 तक मुद्रा नोट जमा किए जा सकते हैं।
-सीडीएम केवल 100/- रुपए, 500/- रुपए और 2000/- रुपए के मूल्य वर्ग के नोट स्वीकार करती है।
-आपको अपने खाते में हुए पिछले 10 लेनदेनों की जानकारी मिल जाती है।
 


Share

Leave a Reply