BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दिल्ली मेट्रो ट्रेन के अंदर घुसा बंदर, सोशल मीडिया में उसकी हरकत हुई वायरल

दिल्ली मेट्रो ट्रेन के अंदर घुसा बंदर, सोशल मीडिया  में उसकी हरकत हुई वायरल
Share

नई दिल्ली, दिल्ली मेट्रो के एक कोच में बंदर के इधर-उधर घूमने और फिर सीट पर बैठकर सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना शनिवार शाम हुई जब बंदर ब्लू लाइन मेट्रो की एक ट्रेन के डिब्बे में घुसकर इधर-उधर घूमने लगा, जिसे देखकर यात्री चौंक गए. शनिवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें बंदर हैंडरेल बार पकड़कर लटकता दिख रहा है.

डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा, ''ब्लू लाइन पर यमुना बैंक से आईपी स्टेशन की ओर जारी रही ट्रेन में शाम करीब 4 बजकर 45 मिनट पर बंदर को देखा गया. वह इधर-उधर घूमता रहा, जिसके बाद यात्रियों ने डीएमआरसी के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है.''

बंदर की चलकदमी

इस घटना के दौरान साफ देखा जा रहा है कि बंदर पहले हैंडरोल को पकड़कर ऊपर चढ़ता है फिर नीचे आ जाता है. नीचे आने के बाद वह चलती हुई मेट्रो ट्रेन के फर्श पर चलहकदमी करता है. इस दौरान वहां मौजूद लोग इसका विडियो बनाते हैं.


यात्री के पास बैठता है बंदर

अचानक बंदर मेट्रो की सीट की ओर बढ़ता है और वहां बैठे एक यात्री के पास पहुंचकर उसके बगल में बैठ जाता है. वीडियो देखने से साफ लगता है कि बंदर काफी डरा हुआ है.


दरवाजे खुलते ही बंदर भाग जाता है बाहर
चलती मेट्रो के दौरान बंदर निकलने की कोशिश करता है लेकिन खिड़की और दरवाजे बंद होने के कारण वह निकल नहीं पाता है. जैसे ही मेट्रो रुकती है बंदर निकलकर भाग जाता है.

 


Share

Leave a Reply