नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

Moose Wala Murder Case: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच में जुटे 12 अधिकारियों को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा

Moose Wala Murder Case: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच में जुटे 12 अधिकारियों को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा
Share

 Moose Wala Murder Case: अंतराष्ट्रीय गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा से मिलीधमकियों के बाद पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) हत्याकांड के मामले को सुलझाने वाले स्पेशल सेल में तैनात 12 अधिकारियों की सुरक्षा बढाई गई है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने स्पेशल सीपी (स्पेशल सेल) हरगोबिंदर सिंह धालीवाल और डीसीपी (स्पेशल सेल) मनीषी चंद्रा और राजीव रंजन के लिए वाई श्रेणी (Y+) की सुरक्षा को मंजूरी दे दी है।

सूत्रों के अनुसार, “उनके अलावा, चार एसीपी और पांच इंस्पेक्टरों को भी सुरक्षा प्रदान की गई है, जिसके तहत एक सशस्त्र पुलिस कमांडो 24 घंटे उनके साथ तैनात रहेगा।” आमतौर पर वाई श्रेणी की सुरक्षा कैबिनेट मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों, वरिष्ठ राजनेताओं और नौकरशाहों को प्रदान की जाती है

Moose Wala Murder Case: कौन है गैंगस्टर लखबीर लांडा

पिछले महीने, गैंगस्टर लांडा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर स्पेशल सेल के अधिकारियों को धमकी देते हुए लिखा, मैं दिल्ली पुलिस से एक बात कहना चाहता हूं… हमारे पास आप सभी लोगों की फोटो है। अगर हम आपको अपनी गलियों में देखें तो यह अच्छी बात नहीं होगी। नहीं तो हम आपके इलाके में घुस आएंगे और आपको पीटेंगे। दिल्ली के ये लोग पंजाब आते हैं और इलाके में दहशत फैलाने के लिए फर्जी मुकदमे दर्ज कराते हैं। जो लोग इसे स्वीकार करते हैं वे मूर्ख हैं।

एक जांच में पता चला है कि लांडा ने मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमले की योजना बनाई थी और कनाडा से पंजाब में कई आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया था।


Share

Leave a Reply