सिटी बस की चपेट में आने से मोपेड सवार की मौत, बस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज , जाने कहा की है ये घटना
रायपुर | तेज रफ्तार सिटी बस की चपेट में आने से मोपेड सवार की मौत हो गई। व पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया। घटना की रिपोर्ट खरोरा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बरतौरी पर धरसींवा निवासी हिमचंद साहू 30 वर्ष पिता विष्णुप्रसाद साहू ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 29 दिसंबर को प्रार्थी का भाई मुकेश साहू 35 वर्ष पिता विष्णुप्रसाद साहू अपनी मोटरसाइकिल टीवीएस मोपेड में सवार होकर अपने दोस्त गोरेलाल साहू के साथ अपने ससुराल ईल्दा जा रहा था बंगोली के पास तेज रफ्तार सिटी बस क्रमांक सीजी 04 ई 3542 के चालक ने मृतक को अपनी चपेट में ले लिया जिसकी वजह से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं पीछा बैठा व्यक्ति घायल हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












